March 29, 2024

Amazon Pay Later क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करें ?

Share

Amazon Pay Later को लेकर काफी सारे लोगो में कई सवाल है, जैसे की Amazon Pay Later क्या है ? Amazon के pay later का इस्तेमाल कैसे करे और एक मुख्य सवाल Amazon Pay Later में मिली लिमिट से क्या ज्यादा रुपए वाली चीजे ले सकते है। ऐसे बहुत से सवालों के जवाब इस आर्टिकल में दिए गेट है।

Amazon Pay Later क्या है ?

Amazon Pay Later Kya Hota Hai
Amazon Pay Later

Amazon Pay Later ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी Amazon का एक फीचर है। जिसके इस्तेमाल से लोग अमेज़न से उधारी में शॉपिंग कर सकते है यानि की जो ही अमेज़न पे लेटर में ज्वाइन होता है। उसे कुछ पैसो की लिमिट मिलती है।

उस पैसे से Amazon से शॉपिंग कर सकते है और उसका पैसा Amazon Pay Later से दे सकते है और वो पैसा आप अगले महीने की 5 तारीख से पहले दे सकते है।

अगर आप पैसे पे करना भूल जाते है तो अगले महीने की 5 तारीख को वो पैसा आपके बैंक अकाउंट से आटोमेटिक कट जायेगा। ऐसा इसीलिए होता है की जब कोई Amazon के Pay Later से जुड़ता है। तो उसे अपने बैंक अकाउंट को लिंक करना पड़ता है।

इसके बाद Amazon Pay Later पर मिली लिमिट से कुछ पैसा खर्च किआ है तो उस पैसे को खुदसे भी पे कर सकते है। या फिर जो पेमेंट तारीख होगी उस दिन पैसा कट जायेगा।

अगर किसी को Amazon Pay Later की लिटीम तीन-चार हजार से ज्यादा की मिली है तो वो अपनी लिमिट के मुताबिक कुछ चीजों को EMI पर यानि की किस्तों पर ले सकता है और उसका पैसा किस्तों में कटता रहेगा या फिर खुद से भी पे कर सकते है।

अगर कोई ऐसा करता है की उसने Pay Later से कुछ ख़रीदा और बाद में जब पेमेंट का समय आया और उसके अकाउंट में उतने पैसे नहीं होते। जितने Amazon Pay Later से खर्च किये है तो उसको अच्छी खासी पेनेल्टी भरनी पड़ेगी। तो इस बात का आप हमेसा ध्यान रखना।

Amazon Pay Later का इस्तेमाल कैसे करे ?

Amazon Pay Later Ka Use Kaise Kare
Amazon Pay Later Ka Use Kaise Kare

जब आप कोई चीज Amazon पर पसंद करते है और पेमेंट वाले ऑप्शन में जाते है तो आपको वहां पर Amazon Pay Later का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक कर के आप Amazon Pay Later से उसकी पेमेंट कर सकते है।

एक बात का आप जरूर ध्यान रखे। जब आप कोई ऐसी चीज अमेज़न पर चूस करते हो और उसकी कीमत आपके Amazon Pay Later में मिली लिटीम से कम है तो आपको पेमेंट वाले ऑप्शन में Amazon Pay Later का ऑप्शन पेमेंट करने के लिए नहीं मिलेगा।

इसके अलावा काफी सारे लोगो का ये सवाल है की मुझे लिमिट कम मिली है तो क्या मैं मुझे मिली लिमिट से ज्यादा पैसे वाली चीजे ले सकता हूँ क्या। तो इसका जवाब ना है।

आपको जितनी लिमिट मिली है। उतने की ही चीजे आप ले पाओगे। जैसे की आपको 2000 की लिमिट मिली है और आप उसमे से 500 की चीज ले लेते होतो आपके पास 1500 बचेंगे और ये आपकी लिमिट है और आप अगले महीने 500 कर देते हो तो दुबारा से आपकी लिमिट 2000 हो जाएगी।

यानि की हर महीने आपको इतनी लिमिट मिलेगी और आप हर महीने उतना ही पैसा इस्तेमाल कर पहोगे।

इसे भी पढ़े:- मोबाइल से बैंक खाता कैसे खोले

Amazon Pay Later की Limit कैसे बढ़ाये ?

कई लोग Amazon Pay Later के साथ जुड़ते है तो उनको इसमें काफी कम लिमिट मिलती है। ऐसे कई लोग जरूर जानना चाहते होंगे की Amazon pay later की limit कैसे बढ़ाये।

इसके लिए रेगुलर अमेज़न पे लेटर का इस्तामल करना होगा और आपकी पेमेंट बिना रूकावट के हो जानी चाहिए। अगर आप ये कुछ महीनो के लिए करते हो तो Amazon वाले आटोमेटिक आपके Amazon Pay Later की लिमिट को बढ़ा देंगे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *