March 29, 2024

Mobile Se Computer Me Net Kaise Chalaye

Share

आज के समय में इंटरनेट हम सब की जरुरत बन चूका है। आप जानते ही होंगे की इंस्टरनेट का इस्तेमाल अभी के समय में हर कोई करता है और आने वाले समय में भी इंटरनेट का इस्तेमाल ओर भी बढ़ने वाला है। ज्यादातर लोग इंटरनेट का इस्तेमाल केवल स्मार्टफोन में करते है, लेकिन आज मैं आपको बताऊंगा की मोबाइल से कम्प्यूटर में नेट कैसे चलाये

कम्प्यूटर में इंटरनेट चलाने के जितने तरीके मैं जानता हूँ। वो सारे तरीके मैं आपको सिखाऊंगा। जिसके इस्तेमाल से आप भी अपने कम्प्यूटर में इंटरनेट चलाना सिख पाएंगे। तो चलिए जानते है की कंप्यूटर में इंटरनेट कैसे चलाये।

Mobile Se Computer Me Net Kaise Chalaye
Computer me internet kaise chalaye

कम्प्यूटर में नेट कैसे चलाये?

  1. मोबाइल से कम्प्यूटर में नेट चलाने के लिए सबसे पहला तरीका मोबाइल हॉटस्पॉट है। ये सबसे आसान तरीका है। इसमें केवल आपको मोबाइल हॉटस्पॉट को चालू करना है। उसके बाद कम्प्यूटर में WIFI को चालू करना है।

उस WIFI में आपके फ़ोन का जो नाम दिखाई दे उस पर क्लिक कर के उसे कनेक्ट कर देना है। इसके बाद आपको अपने मोबाइल इंटरनेट डाटा को चालू कर देना है।

इस सिंपल से तरीके से आप अपने कंप्यूटर में इंटरनेट चला पाएंगे। लेकिन आपके कंप्यूटर में WIFI कनेक्टिविटी का ऑप्शन नहीं है, तो आपको एक WIFI Adapter की जरुरत पड़ेगी।

उसे आप अपने कंप्यूटर के USB पोर्ट में लगाके अपने कम्प्यूटर में Wifi का ऑप्शन ला सकते है। अब चलिए जानते है दूसरे तरीके के बारे में।

2. इस तरीके में आपको एक USB केबल की जरुरत पड़ेगी। सबसे पहले आपको कंप्यूटर के USB पोर्ट में केबल लगा देना है और उसके बाद दूसरे सिरे को अपने मोबाइल में लगा देना है।

आपको देखना है की आपका मोबाइल कंप्यूटर से कनेक्ट हो चूका है की नहीं। अगर मोबाइल कम्प्यूटर से कनेक्ट हो चूका है, तो फिर आपको आपके मोबाइल की सेटिंग में जाना है।

मोबाइल की सेटिंग में आपको Other Wireless Connection या फिर More Connectivity का ऑप्शन देखने को मिलेगा। उसे आपको खोल लेना है। उसके अंदर आपको USB Tethering का ऑप्शन देखने को मिलेगा। उसे आपको चालू कर देना है।

इसके बाद मोबाइल में इंटरनेट चालू करके अपने कंप्यूटर में नेट चला पाएंगे। ये वो थे वो दो तरीके जिसके इस्तेमाल से कंप्यूटर में इंटरनेट चलाया जा सकता है।


Share

One thought on “Mobile Se Computer Me Net Kaise Chalaye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *