March 28, 2024

Paytm Video KYC Kaise Kare 2022 Me

Share

Paytm में KYC करने के तीन तरीके है। जिसमे से एक तरीका है, आपके नजदीकी Paytm Kyc Center में जाके आप Kyc करवा सकते है। इसके अलावा दूसरा तरीका है, doorstep kyc का, लेकिन इसके अलावा भी एक और तरीका है, Paytm Video Kyc का। जिसके इस्तेमाल से आप घर बैठे KYC कर सकते है। लेकिन काफी लोग नहीं जानते की Paytm Video KYC Kaise Kare 2022 में। इसीलिए काफी लोग सर्च करते रहते है की “how to do video kyc in paytm.”

अगर आप भी ये ही जानना चाहते है की Paytm KYC Kaise Kare. तो आज की ये जानकारी आपको जरूर काम आने वाली है। इसमें मैंने Paytm Video KYC के बारे में कुछ जरुरी जानकारी दी है।

paytm video kyc

Paytm Video KYC कैसे करें?

इस तरीके से Paytm में KYC करने के लिए सबसे पहले आपके पास दो डॉक्यूमेंट होने चाहिए। सबसे पहला डॉक्युमनेट है आपका आधारकार्ड और दूसरा डॉक्यूमेंट आपका पैनकार्ड है। अगर आपके पास ये डॉक्यूमेंट है तो आप आसानी से Video के जरिये Paytm का KYC घर बैठे कर सकते है।

वीडियो कॉलिंग के जरिये Paytm KYC करने के लिए, सबसे पहले आपको Paytm App में KYC वाला ऑप्शन ओपन कर लेना है। फिर आपको अपग्रेड योर अकाउंट पर क्लिक करना है।

उसमे आपको Video KYC का एक ऑप्शन देखने को मिलेगा तो आपको उस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप Video KYC वाले ऑप्शन पर क्लीक करोगे तो आपके सामने आधारकार्ड का नंबर और आधारकार्ड में आपका जो नाम है।

वो डालने का ऑप्शन आएगा तो आपको वो डिटेल्स भरके Proceed पर क्लिक करना है। जैसे ही आप Proceed पर क्लिक करोगे तो आपके सामने OTP डालने का ऑप्शन आएगा।

आपको एक बात का ध्यान रखना है की जो आपको OTP भेजा जायेगा। वो OTP आपके आधारकार्ड से जो मोबाइल नंबर लिंक होगा उसमे जायेगा। जैसे ही आपको OTP मिल जाये। उसे वहां पर डाल देना है।

जैसे ही आप OTP डाल दोगे तो आपको कुछ जानकरी बताई जाएगी की, आपको उस पेज को रिफ्रेस नहीं करना है। आपका इंटरनेट सही होना चाहिए ताकि जब आपका Video KYC हो रहा हो तो कोई दिकत ना आये। फिर आपको Proceed वाले बटन को क्लिक कर देना है।

इसके बाद थोड़ी देर सर्चिंग होगी। फिर आपके सामने ग्रीन बैकग्राउंड के साथ लिखा हुआ आएगा, Click here to start video call जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे। तो आपके साथ वीडियो कॉलिंग में एक एजेंट जुड़ जायेगा।

वेरिफिकेशन के लिए आपसे पैनकार्ड दिखने के लिए कहेगा और बहुत से और भी सवाल पूछेगा, जिसका आपको सही जवाब देना है। इसके बाद 48 घंटो के बाद आपका Paytm KYC हो जायेगा। तो कुछ तरीके से आप घर बैठे Paytm KYC कर सकते है।

आपने क्या सीखा?

आपने हमारे इस आर्टिकल “Paytm video kyc kaise kare 2021” से सीखा की कैसे हम घर बैठे Video Calling के जरिये Paytm KYC कर सकते है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *