March 28, 2024

YouTube Par Short Video Kaise Banaye

Share

YouTube ने हाल ही में YouTube Shorts के नाम से एक फीचर लॉन्च किआ है। जिसके इस्तेमाल से क्रिएटर छोटे वीडियो YouTube पर अपलोड कर सकते है। इंडिया में टिकटोक बैन होने के बाद जो वीडियो क्रिएटर्स शॉर्ट्स वीडियो बनाते थे। उनके लिए ये फीचर बहुत ही काम आया है। लेकिन जो भी लोग नहीं जानते है की YouTube पर Short वीडियो कैसे बनाये। उनके लिए आज का ये आर्टिकल बहुत की काम आने वाला है। इसमें बताया गया है की YouTube Shorts वीडियो कैसे बनाये। तो चलिए जानते है इसके बारे में।

YouTube पर Shorts वीडियो कैसे बनाये?

YouTube पर shorts वीडियो दो तरीको से बनाके के अपलोड कर सकते है। जिसके बारे में अभी हम जानेंगे। तो चलिए जानते है सबसे पहला तरीका।

  • सबसे पहले मोबाइल में YouTube को ओपन करना है और उसमे निचे की साइड में बीचमे एक प्लस का आइकन दिखेगा। उस पर क्लीक करना है।
  • जैसे ही आप प्लस के आइकन पर क्लीक करेंगे, तो आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन आएंगे। जैसे की वीडियो अपलोड करने का और भी बहुत कुछ उसमे से आपको Create a Short वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • उस पर क्लिक करते है की YouTube Shorts का कैमरा ओपन होगा। उसमे निचे लाल रंग का एक बटन होगा। उस पर क्लीक करते है। Short वीडियो बनना शुरू हो जायेगा।
  • YouTube Shorts में आप इस पहले तरीके से केवल 15 सेकंड का वीडियो बना सकते है। इस तरीके से वीडियो बनाते है, तो इसमें ऊपर की ओर Add Music का ऑप्शन मिल जाता है।
  • जिसके इस्तेमाल से आप YouTube Shorts वीडियो में कोई भी म्यूजिक जोड़ के वीडियो बना सकते है और एक बात का जरूर ध्यान रखे की जब वीडियो में टाइटल डालने का ऑप्शन आये तो उसमे #Shorts लिखना न भूले। इससे आपके द्वारा बनायीं गयी वीडियो Shorts वीडियो में चली जाएगी।

अब चलिए जानते है की दूसरे तरीके से YouTube Shorts में वीडियो कैसे बनाके अपलोड कर सकते है।

  • इस दूसरे तरीके में सबसे पहले फ़ोन के कैमरा से वीडियो बना लेनी है और उसे अपनी मर्जी से एडिट कर लेना है। अब अपने द्वारा बनायीं गयी वीडियो को YouTube Shorts पर अपलोड करना है।
  • इसके लिए YouTube में जाके YouTube Shorts को ओपन कर लेना है। फिर निचे की ओर राइट साइड में एक अपलोड का ऑप्शन देखने को मिलेगा। उस पर क्लीक कर लेना है।
  • उसमे से आपको अपना वीडियो सेलेक्ट कर लेना है। इस तरीके से आप 60 सेकंड तक का वीडियो अपलोड कर सकते है।

इसे भी पढ़े:- YouTube का मालिक कौन है?

आपने क्या सीखा

हमारे इस पोस्ट से आपने सीखा की YouTube पर Short वीडियो कैसे बनाये। अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी ये जानकारी पसंद आयी हो तो इसे आगे शेयर करना ना भूले।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *