April 30, 2024

Mobile Me App Kaise Chupaye

Share

हमारे मोबाइल फ़ोन में कई ऐसे काम के Apps होते हैं। कई बार छोटे बच्चे निकाल देते हैं। इसीलिए ऐसे App बच्चो के हाथ में ना आये। इसलिए ऐसे App को छुपाना काफी जरुरी हैं। आज हम बात करने वाले हैं की मोबाइल में App कैसे छुपाये। अगर आप जानना चाहते हैं, तो आज का ये आर्टिकल आपको काफी पसंद आनेवाला हैं।

आज मैं आपको सिखाऊंगा की फ़ोन में App हाईड कैसे करें। तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े, ताकि आप Apps को बिना किसी App के छुपाना सिख सके। तो चलिए जानते हैं, किसी App को हाईड कैसे करें।

App हाईड कैसे करें

Mobile Me App Kaise Chupaye

सबसे पहले मैं आपको बताना चाहूंगा की अभी मैं आपको जो तरीका बताने वाला हूँ। वो तरीका कई सारे मोबाइल में काम करेगा लेकिन सभी मोबाइल में ऑप्शन अलग-अलग जगह पर हो सकता हैं। अगर आपको वो ढूढ़ने से ना मिले तो आपको सेटिंग के सर्च बार में एक बार जरूर खोज लेना हैं।

ऐसा करने से आपको वो ऑप्शन मिल जायेगा। अब बात करते है की Apps को हाईड कैसे करें। तो सबसे पहले मोबाइल की सेटिंग में जाना हैं और उसमे आपको Privacy का ऑप्शन खोजना हैं और उसे ओपन कर लेना हैं। जैसा आप ऊपर की तस्वीर में देख सकते हैं।

Privacy वाले ऑप्शन को ओपन करने के बाद आपको उसमे App Lock वाले ऑप्शन को खोजना हैं। जैसा की आप तस्वीर में देख सकते हैं फिर उस पर क्लिक कर के उसे भी ओपन कर लेना हैं। जिसमे आपको वो Apps और Games देखने को मिल जाएगी। जिस पर आप Lock लगाना चाहते हो या फिर उसे छुपाना चाहते हैं।

जैसा ऊपर की तस्वीर में बताया गया है। फिर आपको उस आप्लिकेशन या फिर गेम पर टिक मार्क लगाना हैं। जिसे आप हाईड करना चाहते हैं। उसके बाद Lock वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। ऐसा करने से उस App पर लॉक लग जायेगा।

अगर आप उस एप्लीकेशन को ओपन करेंगे, तो सबसे पहले लॉक आएगा फिर आप उसे खोल पाएंगे। ऐसा करने से आपके App में केवल लॉक लग जायेगा, लेकिन उसे हाईड करने के लिए। App Lock में जाके उस App पर क्लिक करना हैं, जिस पर लॉक लगा हैं।

जैसे ही उस app पर क्लिक करेंगे। आपके सामने ऊपर दी गयी तस्वीर में दिख रहा ऑप्शन आ जायेगा। यहाँ पर आपको हाईड होम स्क्रीन आइकन्स पर क्लिक करना है और उसे ऑन कर देना हैं। ऐसा करने आपके सामने एक ओर ऑप्शन आएगा। उसमे आपको “Set Access Number” पर क्लिक करना हैं।

आपके सामने एक नंबर लगाने का ऑप्शन आएगा। जिसमे आपको सबसे पहले एस लगाना हैं और उसके बाद आंकड़े डालने हैं। जिसमे 1 से 16 तक अंक डाल सकते हैं और आंकड़े डालने के बाद दुबारा से एस लगा देना हैं।

जैसा आप ऊपर की तस्वीर में देख सकते हैं और आपको इस नंबर को नहीं भूलना हैं क्यूंकि इसी की मदद से आप अपने App को ढूंढ पाएंगे। फिर आपको Done पर क्लिक कर देना हैं।

ये सब करने से आपका वो एप्लीकेशन होम स्क्रीन से गायब हो कर हाईड हो जायेगा। अब आपके मन में ये सवाल होगा की अब हमें वो App कहाँ पर मिलेगा।

तो आपको कॉल वाले App पर क्लिक करना हैं, फिर आपको वो नंबर डालना हैं। जो आपने App छुपाते समय डाला था। जैसे ही आप वो नंबर डालेंगे तो आपके सामने Hidden Apps आ जायेंगे।

जिसे आपके अलावा कोई ओर नहीं खोज सकता हैं। तो कुछ इस तरीके से आप अपने मोबाइल में Apps को छुपा सकते हैं और में आसा करता हूँ की अब आपको कहीं नहीं खोजना पड़ेगा की मोबाइल में App कैसे छुपाये। तो आज बस इतना ही अगर आपको हमारी ये जानकरी पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version