September 17, 2024

Tata Curvv EV: भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Share

Tata Curvv EV Launch: The New Game Changer in the Indian EV Market :

tata curvv ev car launch date is hear
Credits: Tata Motors EV

Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी, Tata Curvv EV को लॉन्च किया है। यह गाड़ी स्टाइल, परफॉर्मेंस और तकनीक के बेहतरीन मेल के साथ आती है। Tata Curvv EV की शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है और इसका बुकिंग 12 अगस्त, 2024 से शुरू होगा। तो आइए इस गाड़ी के बारे में विस्तार सेजानते हैं।

Tata Curvv EV Design और स्टाइल

Tata Curvv EV का डिज़ाइन बेहद आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक है। इसके सामने की ओर स्लीक LED हेडलाइट्स और बोल्ड ग्रिल हैं, जो इसकी लुक को और भी बेहतरीन बनाते हैं। गाड़ी का कूपे जैसी सिल्हूट इसे एक स्पोर्टी लुक देता है और इसके अनूठे डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स इसकी सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं। पीछे की ओर, LED टेल लाइट्स गाड़ी की पूरी चौड़ाई में फैली हुई हैं।

Tata Curvv EV Interior: Modern Features and Comfort

Tata Curvv EV के इंटीरियर में मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन अप्रोच अपनाई गई है। इसमें एक बड़ा, सेंट्रली-माउंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें लेटेस्ट कनेक्टिविटी ऑप्शंस हैं। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सभी आवश्यक जानकारियां एक नजर में उपलब्ध कराता है, जबकि मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील गाड़ी चलाने में सुविधा प्रदान करता है। इसके अन्य फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, नई कीज़, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन शामिल हैं।

Tata Curvv EV Specifications: Power and Range

Tata Curvv EV दो वेरिएंट्स में आती है: स्टैंडर्ड और लॉन्ग-रेंज। स्टैंडर्ड वेरिएंट में 45kWh की बैटरी पैक है, जो 502km (ARAI) की रेंज देती है। वहीं, लॉन्ग-रेंज वेरिएंट में 55kWh की बैटरी पैक है, जो 585km (ARAI) की रेंज देती है। यह गाड़ी acti.ev प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें नई जनरेशन की बैटरी पैक्स हैं, जो अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। DC चार्जिंग पर 15 मिनट में 150km की रेंज जोड़ी जा सकती है।

Tata Curvv EV Variants और Prices

VariantPrice (Ex-showroom)
Curvv.ev 45 CreativeRs. 17.49 लाख
Curvv.ev 45 AccomplishedRs. 18.49 लाख
Curvv.ev 45 Accomplished +SRs. 19.29 लाख
Curvv.ev 55 AccomplishedRs. 19.25 लाख
Curvv.ev 55 Accomplished +SRs. 19.99 लाख
Curvv.ev 55 Empowered+Rs. 21.25 लाख
Curvv.ev 55 Empowered+ARs. 21.99 लाख
Curvv Models/Varient

Tata Curvv EV Battery and Range

FeatureTata Curvv EVTata Nexon EV
बैटरी पैक (Standard)45 kWh30 kWh
बैटरी पैक (Long-Range)55 kWh40.5 kWh
रेंज (Standard)502 km (MIDC)325 km (MIDC)
रेंज (Long-Range)585 km (MIDC)465 km (MIDC)
चार्जर7.2 kW (Standard)3.3 kW (Standard)
TATA CURVV EV CARS SPECIFICATIONS

Tata Curvv EV: Safety and Technology Features

Tata Curvv EV में लेवल 2 ADAS के साथ 20 फंक्शंस, छह एयरबैग्स, ESP, ऑटो-होल्ड, सभी डिस्क ब्रेक्स और कई अन्य सुरक्षा फीचर्स हैं। इसके अलावा, इसमें स्नैपड्रैगन डिजिटल चेसिस प्लेटफॉर्म, 31.24 सेमी सिनेमैटिक टचस्क्रीन, 26.03 सेमी डिजिटल कॉकपिट और JBL सिनेमैटिक साउंड सिस्टम जैसी तकनीकी सुविधाएं भी हैं।

Tata Curvv EV – The Future of Electric SUVs

Tata Curvv EV भारतीय EV बाजार में एक नई शुरुआत है। इसकी शानदार डिज़ाइन, उच्च-प्रदर्शन बैटरी, और उन्नत सुरक्षा और तकनीकी सुविधाओं के साथ, यह गाड़ी अपने सेगमेंट में एक नई पहचान बना रही है।

New Tata Curvv Ev Release Date, Launch Date Or Booking Date

तो Tata Motors EV वालों ने SUV के इस New Curvv Ev को आज ही तारीख: 08 अगस्त को Launch यानी की Release कर दिया है और 12 अगस्त, 2024 से इसकी बुकिंग भी शुरू हो जाएगी एवम 23 अगस्त, 2024 से इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। Tata Curvv EV निश्चित रूप से उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी के बेहतरीन मेल की तलाश में हैं।

Tata Curvv EV vs Nexon EV: Comparison

Tata Curvv EV और Nexon EV के डिज़ाइन में कई समानताएं हैं, लेकिन Curvv EV का कूपे-स्टाइल बॉडी इसे एक अलग पहचान देता है। Curvv EV का साइज Nexon EV से बड़ा है, जिससे इसके इंटीरियर में अधिक स्पेस मिलता है। Curvv EV में एडवांस्ड फीचर्स जैसे कि वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ और जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट हैं, जबकि Nexon EV में ये फीचर्स नहीं हैं।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version