March 19, 2024

Laptop Me Free Fire Kaise Khele 2022 हिन्दी में

Share

Garena Free Fire मोबाइल के लिए बनाई गयी गेम हैं, लेकिन इस गेम को कुछ एमुलेटर के जरिये Laptop और PC में भी इनस्टॉल करके भी खेल सकते हैं, लेकिन काफी लोग जानना चाहते हैं की आखिर Laptop me Free Fire kaise khele. क्या आप भी जानना चाहते हैं तो आज मैं आपको इसके बारें में सारी जानकारी देने वाला हूँ वो भी वीडियो के साथ तो चलिए शुरू करते हैं।

Laptop Me Free Fire Kaise Khele

PC or Laptop me free fire kaise khele [How play free fire in Laptop and PC]

लैपटॉप में या फिर PC में Free Fire गेम को Install करने के लिए Bluestacks जैसे एमुलेटर का इस्तेमाल कर सकते है। जब आप अपने लैपटॉप में Free Fire इनस्टॉल करले। उसके बाद उस गेम को स्टार्ट करले।

जब आप गेम को लैपटॉप में पहली बार चालू करेंगे तो आपके सामने गेम को खेलने के दो ऑप्शन आएंगे। पहला ऑप्शन होगा गेस्ट आईडी लॉगिन करके खेल सकते हैं और दुरसा ऑप्शन होगा Facebook आईडी से लॉगिन करने का। आपको जो तरीका पसंद आये उससे आप गेम में लॉगिन करले।

Free Fire कैसे खेले Step by Step

Step 1. जब आप गेम में लॉगिन कर लेंगे तो आपके सामने गेम को लॉबी आएगी। वहाँ पर नीचे की बाजु Start लिखा होगा उस पर क्लिक करके। आप गेम को चालू कर सकते हैं।

Step 2. गेम चालू हो जायेगी तो आप विमान में बैठे होंगे। ऐसे में सारे बन्दे अपनी पसंद की जगह पर उतर रहे होंगे। आप भी अपने बन्दे को विमान से निचे कुदाने के लिए आपके लैपटॉप के कीबोर्ड में “F” बटन को प्रेस करना तो आपका बन्दा भी निचे कूद जायेगा।

Step 3. जब आपका बन्दा विमान से निचे कूदेगा तो आपको माउस का इस्तेमाल करना हैं। माउस की मदद से आप अपने बन्दे को डायरेक्शन दे सकते है की आपको बन्दे को किस जगह पर ले जाना हैं।

Step 4. अगर आप बन्दे को आसमान से स्पीड के साथ आगे बढ़ाना चाहते तो आपको कीबोर्ड में “Shift” बटन को दबाना हैं। जिससे आपका बन्दा तेजी से उस जगह को ओर आगे बढ़ने लगेगा।

Step 5. अब आपका बन्दा उस जगह पर पहुंच गया हैं, लेकिन अभी भी आसमान में है। तो उस बन्दे को जल्दी से सीधा निचे उतार ने के लिए कीबोर्ड में “G” बटन को दबाना हैं। इससे बन्दा सीधा निचे जाएगा।

Step 6. Free Fire में एक सिमा निर्धारित की होती है। जब बन्दा विमान से कूदता है तो उस सीमा में आने के बाद उसका पैरासूट अपने आप खुल जाता हैं। या फिर आप “F” बटन को दबाके भी पैरासूट खोल सकते है।

Step 7. जब बन्दे का पैरासूट खुल जाए तो उसे सही तरीके से निचे उतार ने के लिए आप कीबोर्ड में “W,S,A,D” बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब जानते है की बन्दा जब जमीन पर उतर जाए तो उसे कंट्रोल कैसे करना हैं।

Step 8. Laptop में Free Fire खेलते समय बन्दे को आगे चलाने के लिए “W” बटन का इस्तेमाल करना हैं। पीछे आने के लिए “S” बटन का इस्तेमाल करना हैं और बन्दे को दांये-बांये चलाने के लिए “A” और “D” बटन का इस्तेमाल करना हैं।

Step 9. बन्दे को दौड़ाने के लिए Shift बटन का इस्तेमाल करना पड़ेगा और इसके अलावा बन्दे को नीचे बैठाने के लिए “C” बटन का इस्तेमाल करना हैं और बन्दे को छुलाने के लिए “Z” बटन का इस्तेमाल करना हैं।

Step 10. Free Fire में कोई भी चीज को उठाने के लिए “F,G,H” बटनों का इस्तेमाल किआ जाता हैं। अधिक जानकारी के लिए निचे दिया वीडियो भी देख सकते हैं।

Laptop Me Free Fire Kaise Khele

Step 11. Free Fire में बन्दुक को बदलने के लिए कीबोर्ड में ऊपर जो नंबर आते हैं, 1,2 और 3 का इस्तेमाल करना हैं। मेडिकिट इस्तेमाल करने के लिए 4 नंबर का इस्तेमाल करना है और इसके अलावा Glue Wall और नेड का इस्तेमाल करने के लिए नंबर 5 इस्तेमाल करना हैं।

Step 12. बन्दुक चलाने के लिए माउस के लेफ्ट बटन को दबाना है और स्कोप खोलने के लिए माउस के राइट बटन को दबाना हैं।

Step 13. ये हमारा आखिरी स्टेप में इसके बाद आप सिख जाएंगे की Laptop Me Free Fire Kaise Khele. तो गाड़ी या फिर बाइक में बैठने के लिए “F” बटन का इस्तेमाल करना है और गाड़ी से निचे उतरने के लिए “F” बटन का ही इस्तेमाल करना हैं।


Share

3 thoughts on “Laptop Me Free Fire Kaise Khele 2022 हिन्दी में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *