March 19, 2024

Gaming Channel Ko Fast Grow Kaise Kare

Share

आज के समय में गेमिंग केवल मौज सोख का जरिया नहीं है बल्कि आज के समय गेम्स खेलकर भी करिअर बनाया जा सकता है। गेमिंग ने काफी लोगो की जिंदगी बदल दी है। इस समय में कई ऐसे गेमर्स है। जो केवल गेम्स खेलकर ही महीने के लाखों रुपए कमा रहे है और उसमे उनकी मदद करता है YouTube. यूट्यूब से काफी गेमर्स को अपनी एक पहचान मिली है। ऐसे में काफी सरे लोग अपना गेमिंग चैनल शुरू तो करते है, लेकिन सही जानकारी ना होने के कारण वो यूट्यूब चैनल को ग्रो नहीं कर पाते है और बाद में दूसरी फिल्ड में चले जाते है। लेकिन अगर आप जानना चाहते है की Gaming channel ko fast grow kaise kare. तो आज की ये पोस्ट आपके बहुत काम आने वाली है।

Gaming Channel ko fast grow kaise kare

Gaming YouTube Channel Ko Grow Kaise Kare

आज मैं आपको जो भी तरीके बताने वाला हूँ। अगर आप उसे फॉलो करते है, तो आपको मैं गेरेंटी देता हूँ की आप काफी हद तक अपने Gaming Channel को ग्रो कर पाएंगे।

Popular Games को खेले

अगर आप अपने गेमिंग चैनल को ग्रो करना चाहते है। तो आपको इस स्टेप को फॉलो करना है क्यूंकि अगर आप पॉपुलर गेम को लेकर वीडियो बनाएंगे तो उसे देखने वाले लोग ज्यादा होंगे और ऐसे लोग आपके वीडियो को भी देखना पसंद करेंगे।

लेकिन अगर आप पॉपुलर गेम को छोड़कर दूसरी गेम की वीडियो बनाएंगे तो हो सकता है की वो गेम कभी पॉपुलर न हो और आपका चैनल भी ग्रो ना करे। इसीलिए ट्रेंड को हमेशा फॉलो करें।

कुछ अलग करें

गेमिंग चैनल को ग्रो करने का दूसरा तरीका ये है की आपको कुछ ऐसा करना है। जो दूसरे गेमिंग चैनल वालो से अलग हो क्यूंकि अगर आप कुछ अलग करते हो और वो चीज लोगो को पसंद आती है तो आपका जल्दी से ग्रो होगा।

आप अपने चैनल में कुछ अलग करने के लिए फनी वीडियो बना सकते हो या फिर मिमिक्री वाली वीडियोस बना सकते हो, जो लोगो को पसंद आये।

इसे भी पढ़े:- Free Fire Me Pro Player Kaise Bane

शुरू में गेम की लाइव स्ट्रीमिंग ना करें

गेमिंग चैनल को ग्रो करने का ये सबसे कारगर तरीका है। अगर आप शुरुआत से ही लाइव स्ट्रीमिंग करना शुरू कर देते हो तो उसे देखने कुछ ही लोग आएंगे। इसीलिए सबसे पहले आपको अपने चैनल को ग्रो करना है।

चैनल को ग्रो करने के लिए आप गेम्स के बारे में टिप्स और ट्रिक बता सकते है या फिर नए आने वाले अपडेट और इवेंट के बारे में भी बता सकते है। जिससे क्या होगा की आपकी एक औडिएंस बन जाएगी। जिन्हे आपके वीडियोस में इंट्रेस्ट होगा।

जब आपके अच्छे खासे सब्सक्राइबर्स हो जाये फिर आप लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते है। जो आपके गेमिंग चैनल को ग्रो करने में काफी मदद करेगा।

अपने gameplay को सही करें

ये सबसे जरुरी चीज है। अगर आपका gameplay ही ठीक नहीं होगा तो लोग आपके गेमिंग वीडियो को देखेंगे क्यों। इसीलिए सबसे पहले आप जिस भी गेम को खेलते हो चाहे वो BGMI, Free Fire या फिर दूसरी गेम क्यों ना हो उसमे आपको Pro player बनाना है।

उसके बाद लोग आपके गेमिंग वीडियो देखने के दीवाने हो जायेंगे। तो दोस्तों ये थे कुछ तरीके जिसके इस्तेमाल से आप अपने Gaming Channel को Grow कर सकते है। अगर आप इसके अलावा भी दूसरे तरीके जानते हो तो निचे कमेंट बॉक्स में बता देना ताकि लोग उसके बारे में भी जान सके।


Share

One thought on “Gaming Channel Ko Fast Grow Kaise Kare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *