March 19, 2024

Manoj Dey Kaun Hai?

Share

Who is Manoj Dey

Manoj Dey इंडिया के झारखंड राज्य के धनबाद के रहने वाले है और वो एक यूट्यूबर है। मनोज दे के पिता साइकिल रिपेयरिंग की शॉप चलते थे। मनोज की स्टोरी सभी के लिए काफी इंस्पायरिंग है, क्यूंकि अभी मनोज की जो लाइफस्टाइल है, वो आज से 5 साल पहले उसकी उलटी थी। वो अपनी कई वीडियो में बताते है की जब में YouTube इतना पॉपुलर नहीं था।

तब उनके पास रिचार्ज के भी पैसे नहीं थे। लेकिन अब वो घर के सभी लोगो को रिचार्ज करके देते है। उन्होंने एक वीडियो बनायीं थी। जिसका टाइटल था मेरा घर उस वीडियो को लोगो का इतना अच्छा रिस्पांस मिला जिसकी वजह से वो लोगो के दिल में अपनी एक अलग जगह बना पाए हैं।

उन्होंने एक और वीडियो बनायीं थी की वो अपनी वीडियो कैसे सीढ़ियों पर बैठ कर के बनाते थे, तब उनके पास अपना खुद का कोई रूम नहीं था। लेकिन आज उनका खुद का स्टूडियो है।

जिसमे वो केवल अपने वीडियोस बनाते है और लोगो यूट्यूब से जुडी जानकारी देते है। उनके Manoj Dey Youtube channel पर अभी 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स है और उनका दूसरा चैनल भी जिसका नाम Manoj Dey Vlogs है और उस चैनल पर वो कही घूमने जाते है तो उसके वीडियोस डालते है।

एक समय ऐसा था की मनोज के पास रिचार्ज के पैसे नहीं हुआ करते थे और आज यूट्यूब की वजह से उनके पास खुद की 20 लाख की कार है और एक प्लॉट भी लेके रखा है।

जिसमे वो अपना एक बड़ा सा घर बनाने वाले है। मैं आसा करता हूँ की आपको Manoj Dey कौन है ? उसके बारे में जानकारी मिल गयी होगी।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *